बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में पंद्रपाली-जाख सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पंद्रहपाली.जाख सड़क की बदहाली दूर करने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जल्द सड़क पर मरम्मत और सुधारीकरण का कार्य नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि पंद्रहपाली से पुरकोट, हड़बाड़ होते हुए जाख तक बनी सड़क को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। सड़क बनने के दौरान हुआ डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ गया है। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार टूट गई है। सड़क पर बने गड्ढों से हादसे का खतरा बना रहता है। विभाग को कई बार सूचित करने के बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। युवा कांग्रेसियों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर जल्द सड़क पर सुधारीकरण का कार्य कराने की मांग की। इस मौके पर भीम कुमार, गौरव सिंह परिहार, संजय चन्याल, प्रकाश सिंह, कवि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद