बागेश्वर के ग्वाड़ में सड़क कटान के बाद हो रहे भूस्खलन की जद में आए मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग कटान से ग्वाड़ के चार आवासीय परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों डीएम को ज्ञापन देकर प्रभावितों को अन्यत्र विस्थापित कराने की मांग की है।
ग्वाड़ के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि आवासीय घरों के आगे से सड़क गुजर रही है। वर्ष 2016 में आवासीय घरों के आगे मोड़ कटान किया था। जिसके बाद उसे बिना सुरक्षा दीवार लगाए छोड़ दिया गया। वर्ष 2018 से मकान के आगे लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की जद से मकान का आंगन मात्र 15 मीटर दूर हैं। ग्रामीणों ने तत्काल समस्या का संज्ञान लेने और प्रभावितों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की। इस मौके पर गुलाब सिंह, पूरन सिंह, रीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद