फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे बंद रही मुनार-सूपी सड़क, धरमघर-माजखेत की गत खराब

विज्ञापन
बागेश्वर के मुनार-सूपी सड़क पर गिरे बोल्डर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/धरमघर/कपकोट। बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिलेभर में बारिश शुरू हो गई थी। बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बारिश के दौरान मुनार-सूपी सड़क पर ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण धरमघर-माजखेत सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश से दिनभर जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। हालांकि बारिश धीमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान मुनार-सूपी सड़क पर बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धरमघर-माजखेत सड़क बेहद खस्ता हालत में है। कई स्थानों पर वाहन गुजरने लायक जगह नहीं बची है। क्षेत्र के मोहन सिंह, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, खीम सिंह आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क की दशा सुधरवाने की मांग की है। कहा है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सड़क का लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है।
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने पौंसारी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पोथिंग में दो दिन से बिजली नहीं
कपकोट। पोल क्षतिग्रस्त होने से कपकोट के पोथिंग गांव में दो दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने से करीब दो सौ परिवारों को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ ही है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द लाइन की मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग की है।
बैठक में न आने पर यूपीसीएल के ईई को नोटिस
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने 17 सितंबर को अत्यधिक बारिश की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद न रहने पर यूपीसीएल के ईई मोहम्मद अफजाल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी फोन ऑन रखेंगे और मुख्यालय में बने रहेंगे। मशीनरी को सक्रिय रखेंगे। किसी प्रकार की आपदा सूचना को त्वरित आदान-प्रदान करेंगे, ताकि जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। कहा कि तहसीलों में स्थापित कंट्रोल रूम में कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहेंगे। नदी किनारे रह रहे लोंगो और भू-कटाव, भू-धसाव वाले चिह्नित आवासीय भवनों से परिवारों को तीन दिन के लिए विस्थापित करने के निर्देश दिए। बंद होने वाली सड़कों को तत्काल खोलने के साथ ही जिले में डीजल, पेट्रोल, गैस, राशन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें