फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीड़ का विशाल पेड़ गिरने से एनएच में डेढ़ घंटे बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
बागेश्वर के छतीना के पास एनएच पर गिरे पेड़ को जेसीबी से हटाता ऑपरेटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की सुबह बागेश्वर-चौकोड़ी-मुनस्यारी एनएच पर चीड़ का पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। डीएम रीना जोशी के निर्देश पर मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन, पुलिस की टीम ने पेड़ को काटकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

बागेश्वर-चौकोड़ी-मुनस्यारी एनएच में सुबह करीब नौ बजे चीड़ का विशाल पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 55-60 मीटर लंबे पेड़ का तना सड़क किनारे से गुजर रही बिजली की लाइन पर जा गिरा, जिससे बिजली के तार टूट गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सड़क पर पेड़ गिरने की जानकारी मिलने पर डीएम रीना जोशी ने आपदा प्रबंधन विभाग को सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। सुबह 10:02 बजे आपदा प्रबंधन की भेजी जेसीबी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से पेड़ हटाने की कोशिश की गई लेकिन पेड़ जेसीबी से नहीं हटाया जा सका। थोड़ी देर में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वुडन कटर से पेड़ को कई हिस्सा में काटा गया। जेसीबी की मदद से पेड़ सड़क से हटाया गया। सुबह 10:29 बजे सड़क पर यातायात बहाल हो गया। डीएम के मामला संज्ञान में लेने की वजह से कम समय में एनएच में यातायात बहाल होने पर वाहन संचालकों, यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें