बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से वाहन संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।
मिली जानकारी के अनवुसार मंगलवार की देर शाम को द्वारिकाछीना के पास पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। बुधवार सुबह सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मलबा हटाकर छोटे वाहनों के गुजरने लायक रास्ता बनाया गया लेकिन कई बड़े वाहन फंसे रहे। दोपहर में एक बार फिर भूस्खलन होने लगा और सड़क पर काफी मात्रा में मलबा आने से सड़क एक बार फिर पूरी तरह से बंद हो गई। स्थानीय निवासी हरीश मनराल ने बताया कि द्वारकाछीना के पास सड़क चौड़ीकरण के चलते काफी खतरा बना हुआ है। मलबा गिरने से रोकने के तत्काल उपाय करने किए जाने चाहिए।