बागेश्वर। बरसात का सीजन बीतने के बाद भी जिले में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले की चार सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धपोली-जेठाई, हवीनकुलवान सड़क मलबा आने से भारी वाहनों के बंद है। कपकोट-कर्मी-तोली-बघर और रौल्यिाना-लोहागड़ी सड़क पर मलबे के कारण आवाजाही अवरुद्ध है। सड़क बंद होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी की मदद से सड़कों को सुचारु करने का कार्य चल रहा है।