बागेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम ने बूथ संख्या 43, प्राथमिक विद्यालय अमस्यारी में दावे और आपत्तियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। बीएलओ से संवाद कर पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को कहा। बृहस्पतिवार को डीएम अपूर्वा पांडेय ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को एसआईआर के तहत नोटिसों का नियमानुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि सुनवाई के दौरान सभी प्रकरणों का निर्धारित प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार परीक्षण करते हुए निस्तारण किया जाए। इस दौरान एईआरओ निशा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ संख्या 43 अमस्यारी में कुल 285 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 58 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद