जिला कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक लेते डीएम।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया जाएगा। 26 जनवरी को प्रभात फेरी, ध्वाजारोहण और पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। बुजुर्गों को फल वितरित किए जाएंगे। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय के भवनों को एलईडी मालाओं से रोशन किया जाएगा। जो गणतंत्र दिवस की रात भी जगमगाती रहेंगी। 26 जनवरी की वरिष्ठ नागरिक प्रभात फेरी निकालेंगे। साढ़े नौ बजे कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। 11 बजे पुलिस लाइन मालता में पुलिस परेड का आयोजन होगा। वहां पर एसपी अमित श्रीवास्तव, डीएफओ हिमांशु बागरी, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल आदि थे।