बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र की रीमा चौकी पुलिस ने किरौली के पास से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ नेपाल के मूलवासी भक्त बहादुर थापा को गिरफ्तार किया। उसने अपना पता ग्राम राजिकोट तहसील पजारौ थाना बड़ाबन जिला जाजरकोट नेपाल बताया। पुलिस ने आरोपी धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। पुलिस टीम में जीवन सिंह चुफाल, मनोहर सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज कुमार शामिल थे। ब्यूरो