गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से ग्राम ग्वाड़ पजेना में आनंदी देवी के मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि दीवार गिरते ही परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी पर रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम से प्रमोद जोशी और जिला सचिव आलोक पांडेय आदि मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को तिरपाल, किचन सेट और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। संवाद