बागेश्वर के छाती क्षेत्र में लोगों को राशन वितरित करते युवा कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए फोन आने पर युवा कांग्रेस जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचा रही है। युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि शनिवार को युवा कांग्रेस ने तीन परिवारों को राशन किट दिलाए। युकां के जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय के पास क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद कनवाल का फोन आया कि छाती, कलना, लकड़ियाथल में 20 परिवारों के पास राशन की कमी है। इसलिए 20 परिवारों तक राशन के किट पहुंचाए गए। दीपक कोहली के साथ कठायतबाड़ा क्षेत्र में 10 परिवारों को राशन किट बांटे गए। यह राशन समाजसेवी गिरीश पांडेय समेत दो लोगों ने दिलाया था। इसलिए युकां ने इन दोनों का आभार जताया है। राशन वितरण में जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, जिला सचिव जीवन पांडेय, राजेंद्र पांडेय आदि थे।