फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति के साथ ही अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला 2019 का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कांडा थाने के एक गांव की विवाहिता ने सोमवार को कांडा थाने में तहरीर देकर कहा कि अगस्त 2019 में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांडा के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में केस दर्ज कर लिया है। एसआई मीना रावत घटना की जांच कर रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें