स्याल्दे (अल्मोड़ा)। मालीखेत में 23 अक्तूबर से एक नवंबर तक रामलीला का मंचन होगा। कमेटी के अध्यक्ष बाला दत्त शर्मा ने बताया की दुर्गम क्षेत्रों में होने वाले रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए दूर दराज के ग्रामीण अपना सहयोग करते हैं। खल्डुवा नागचुला खालग्रामीण विकास समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन कर रही है। रामलीला की तालीम पूर्ण हो चुकी है। ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी के निर्देशन में पात्रों का चयन किया गया है। रामलीला मंचन को लेकर कमेटी के पदाधिकारी व अन्य लोग सहयोग कर रहे है।