बागेश्वर के पर्यटक आवास गृह में केएमवीएन अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जिले क?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के चुनाव शनिवार को पर्यटक आवास गृह में हुए। रमेश सिंह कपकोट को जिला इकाई का अध्यक्ष और पारस सत्यावली को महामंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव कराए गए। जिला इकाई में इंद्र सिंह बिष्ट, विपिन तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेश कुमार, प्रकाश पंत और हरीश मेहरा को उपाध्यक्ष चुना गया। दिनेश बिष्ट और तारा सिंह उपसचिव, महेश कुमार संगठन मंत्री और जीतू लाल, मनोज कुमार, संतोष कांडपाल को प्रचार मंत्री बनाया गया। शंकर सिंह नेगी कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त गोविंद सिंह बाफिला, उत्तम सिंह बिष्ट और अनिल साह को आमंत्रित सदस्य चुना गया।