फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली निजात

Sat, 01 Jul 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। वहीं पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 5.3 मिमी बारिश हुई। द्वाराहाट में सबसे अधिक 60.0 और चौखुटिया 51.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि ताकुला, जयंती और मासी में के लोगों को मौसम ने निराश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं लोगों को बारिश से बचने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ा। बारिश के बाद दूसरे ही दिन तापमान एक डिग्री गिरा है। बीते बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था। लेकिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी राहत मिली।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में बारिश का आंकड़ा(एमएम में)
अल्मोड़ा- 5.3
रानीखेत - 32.0
द्वाराहाट - 60.0
चौखुटिया - 51.0
सोमेश्वर - 14.4
भिकियासैंण - 2.5
जागेश्वर - 1.0
भैंसियाछाना - 32.0
सल्ट - 19.0
शीतलाखेत - 7.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें