फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आधा घंटे तक हुई तेज बारिश, 4 सड़कों में यातायात ठप

विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश से जिले की चार सड़कों पर यातायात बाधित है। जिले में बृहस्पतिवार अपराह्न साढे़ तीन बजे से करीब चार बजे तक बागेश्वर में तेज बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोगों को दुकान, मकान के बरामदों का सहारा लेना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को थुणाई-मिहिनिया सड़क किमी तीन में बंद है। धपोली-जेठाई मोटर मार्ग किमी एक में मलबा आने से बाधित है। इस सड़क पर हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। रिखाड़ी-बाछम सड़क किमी 10 में मलबा आने से बंद है। बागेश्वर-तल्लीसेरा-सिमतोली सड़क किमी चार और पांच में मलबा और बोल्डर गिरने से बंद है। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें