बागेश्वर। रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को करीब चार बजे से एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण ठंडक एक बार फिर लौट आई है। जिले के तमाम हिस्सों में बारिश हुई। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जनता कर्फ्यू के कारण लोग घरों में ही थे, इस कारण लोगों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई। अलबत्ता ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को बारिश से बचने के उपाय करने पड़े।