बारिश में कीचड़ में तब्दील बागेश्वर की जौलकांडे सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बारिश से जिला मुख्यालय के जौलकांडे को जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क में वाहन चलाना जोखिमपूर्ण हो गया है।
शनिवार की रात और रविवार की सुबह हुई बारिश से जिला मुख्यालय से जौलकांडे जाने वाली सड़क कीचड़ से सन गई है। सड़क में पटे गड्ढों में पानी भर गया है। सड़क के कीचड़ में सनने से वाहन संचालन जोखिमपूर्ण हो गया है। दोपहिया वाहन सड़क पर रपट रहे हैं। जौलकांडे की सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। जौलकांडे से हिमालयी श्रृंखला के शानदार दीदार होते हैं। इस सड़क का उपयोग गांव के लोगों के साथ ही सैलानी और प्राकृतिक सौंदर्य के दीवाने करते हैं। सड़क की बदहाली से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।