फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के नंदीगांव में आवासीय मकान ध्वस्त, शामा में मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बागेश्वर के आरे में पहाड़ी से गिरे मलबे को बुलडोजर की सहायता से हटाता ऑपरेटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक हुई तेज बारिश से जिले के नंदीगांव में आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा होने पर परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए, इससे जनहानि होने से बच गई। तेज बारिश से बागेश्वर-कपकोट सड़क आरे के पास पहाड़ी दरकने से आठ घंटे तक बाधित रही। जिले की 19 सड़कें मलबा गिरने से बंद रहीं। सात सड़कों पर यातायात बहाल हो गया। 12 सड़कें अब भी बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से शनिवार की सुबह तक जिला मुख्यालय में 54, कपकोट में 60 और गरुड़ में 40 एमएम बारिश हुई। बारिश से सरयू और गोमती उफान पर आ गईं। बारिश के दौरान शुक्रवार की रात काफलीगैर तहसील के नंदीगांव में सुंदर लाल पुत्र राम लाल का मकान ध्वस्त हो गया। कपकोट के शामा निवासी रूप सिंह पुत्र कुशल सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
शनिवार की सुबह 6:25 बजे बागेश्वर-कपकोट सड़क जिला मुख्यालय के आरे के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गई। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा। सड़क के साथ ही सरयू नदी में मलबा पट गया। बीआरओ ने सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी और बुलडोजर लगाए। दोपहर 2:29 बजे सड़क पर यातायात बहाल हो सका। सड़क बंद होने से दोनों ओर 108 एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बागेश्वर से गिरेछीना जाने वाली सड़क द्वारिकाछीना के पास मलबा गिरने से बाधित रही। दोपहर में सड़क पर यातायात बहाल हो गया था। बागेश्वर-दफौट, कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा, जेठाई-बंगचुड़ी, डंगोली-सलानी, बिजोरीझाल-ओखलसों, बीनातोली-कुंझाली, सिमगड़ी, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, कठपुड़ियाछीना-सिया, हरू मंदिर मोटर मार्ग में अब भी यातायात बाधित है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-गरुड़, कमेड़ी-पाये, सिमकुना-बाजड़, भयूं-गडेरा, बागेश्वर-दफौट-धरमघर, बागेश्वर-तेजम सड़क पर यातायात बहाल हो गया।
बागेश्वर-गरुड़ मार्ग कई घंटे बाधित
बागेश्वर। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में रवाईखाल के पास भारी मात्रा में मलबा और पेड़ आ गिरा। सड़क बंद होने से कई वाहन फंस गए। सड़क बंद होने से पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार समेत कई लोग फंसे थे। इन लोगों ने सड़क बंद होने की सूचना पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को दी। फर्स्वाण ने रात में ही डीएम और एसपी को जानकारी दी। डीएम, एसपी के निर्देश पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरा पेड़ हटाया। रात करीब 12 बजे सड़क खुल सकी। संवाद
गरुड़, कौसानी, ग्वालदम में जमकर बरसे मेघा
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से स्थानीय नदियों और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बारिश के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिये है। बारिश से लाहुरघाटी की अधिकांश सड़कों में मलबा आने से शनिवार की सुबह दस बजे तक आवागमन बंद रहा।

बागेश्वर में नंदीगांव में बारिश के दौरान ध्वस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के आरे में सड़क बंद होने से फंसी एंबुलेंस और वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के रवाईखाल में शुक्रवार की रात को पेड़, मलबा गिरने से बंद सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के द्वारिकाछीना में मलबा गिरने से बंद सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

आंखोंदेखी:बागेश्वर के आरे में शनिवार की सुबह पहाड़ी से गिरते मलबे को घिरौली निवासी खुशी चन्याल न?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें