फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मिल रही तारीख

Sat, 18 May 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात होने से जांच के लिए मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात होने से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीज वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट का पद सृजित है। वर्तमान में सोनोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी ही अस्पताल में तैनात हैं। इस वजह से सभी लोगों के अल्ट्रासाउंड करने में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सामान्य मरीजों के साथ ही बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं। 31 मरीजों की जांच हुई। 20 लोग अब भी वेटिंग में चल रहे हैं। इनके अल्ट्रासाउंड आने वाले दिनों में किए जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि सोनोलॉजिस्ट मेडिकल अवकाश पर हैं। उनके काम पर लौटने से व्यवस्था में सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें