फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाए 13 होटल और गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार जिले में होटल और गेस्ट हाउसों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 13 होटल और गेस्ट हाउसों का अधिग्रहण किया है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग देहरादून और सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से कोरोना की रोकथाम, नियंत्रण, प्रबंधन के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम या पर्यटन विभाग के अधीन सभी गेस्ट हाउसों को अस्थायी रूप से जिला प्रशासन के नियंत्रण में रखने के निर्देश मिले हैं। महामारी अधिनियम 1987 के तहत कोरोना संक्रमण को देखते हुए गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशाला आदि का उपयोग संस्थागत क्वारंटीन सेंटर के रूप में किया जाना है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने होटल और गेस्ट हाउसों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए अगले आदेश तक बागेश्वर और गरुड़ तहसील के 13 होटल और गेस्ट हाउसों का अस्थायी रूप से अधिग्रहण किया है। डीएम ने एसडीएम बागेश्वर, गरुड़ और जिला पर्यटन अधिकारी को इन होटलों को अपनी सुपुर्दगी में लेने और सीएमओ के साथ तालमेल बनाकर संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें