फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठायतबाड़ा के लोगों ने कल्वर्ट बंद करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में कल्वर्ट बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठायतबाड़ा के लोगों ने कल्वर्ट बंद करने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के साथ ही डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कल्वर्ट को बंद करने की मांग के लिए नारेबाजी की। इलाके के लोगों का कहना है कि कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के पास स्थित कल्वर्ट का पानी आवासीय इलाके में घुस रहा है। बारिश होने पर कल्वर्ट से अत्यधिक पानी की निकासी होने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों के घर, आंगन में गंदा पानी घुसता है। कल्वर्ट की निकासी न होने से यह समस्या पैदा हुई है। उक्त कल्वर्ट को जनहित में बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त कल्वर्ट को बंद कर पानी की निकासी डिग्री कॉलेज के गेट के समीप गधेरे में करने से समस्या का समाधान हो जाएगा। वहां पर सभासद प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, कांती देवी, आशा खेतवाल, पूरन सिंह, दरबान सिंह हरड़िया, चंदन सिंह हरड़िया, पार्वती देवी आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें