फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएम के सामने किया खड़िया खनन का विरोध

Sat, 16 Sep 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बटालगांव में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। जिले के बटालगांव के लोग गांव में प्रस्तावित खड़िया पट्टे के विरोध में लामबंद हो गए हैं। गांव के लोगों ने खनन पट्टा जारी करने का विरोध किया।

बटालगांव में खड़िया खनन पट्टा जारी करने की कवायद चल रही है। खनन पट्टा जारी होने से पहले जन सुनवाई कर रिपोर्ट शासन को भेजनी होती है। शुक्रवार को डीएम अनुराधा पाल जनसुनवाई के लिए बटालगांव पहुंचीं।

सूचना विभाग के अनुसार गांव के लोगों ने कहा कि खड़िया खनन क्षेत्र के हित में नहीं है। वह लोग किसी भी दशा में गांव से खड़िया का खनन नहीं होने देंगे। डीएम ने कहा कि आपत्तियों व सुझावों से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। लोकहित को शासन-प्रशासन के लिए सर्वोपरि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को हरीश गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में खड़िया खनन से आवासीय भवन में दरार आ गई थी जिसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं प्रयाग दत्त भट्ट ने शिक्षा, स्वास्थ, सड़क संबंधी दिक्कतों को डीएम के सामने उठाया। खष्टी देवी ने आवासीय भवन की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की मांग की। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें