फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: न्यूनतम वेतनमान की मांग को लेकर अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिक। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। न्यूनतम वेतनमान देने की मांग को लेकर जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने अक्तूबर से मानदेय नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। श्रमिकों ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर लोबियाल के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोबियाल ने कहा कि अंशकालिक श्रमिक अल्प वेतन में काम करते हैं। मात्र 3650 रुपये मानदेय में श्रमिक पानी खोलने, पानी बंद करने के अलावा पेयजल लाइनों की परेशानी को दूर करने का कार्य करते हैं। हमें समय पर मानदेय नहीं मिलता है। संगठन के सदस्यों ने हर महीने श्रमिकों को मानदेय का भुगतान करने, सितंबर 2021 से मार्च 2022 शासन की ओर से रोकी गई 1000 रुपये की राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। वहां पर नंद किशोर जोशी, चरन राम, शेर सिंह, मोहन राम, लछम सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, रमेश राम, नारायण देवी, कुंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें