बागेश्वर के कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। रक्षाबंधन के दिन भी उपनल कर्मी धरने पर डटे रहे।
कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों को 31 मार्च को सेवा से हटा दिया गया था। एक अप्रैल से उपनल कर्मचारी बेमियादी आंदोलन पर हैं। संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि सेवा समाप्त होने के बाद से बेरोजगारी की मार झेल रहे कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर पूजा कनौजिया, रितू कनौजिया, मेघा परिहार, गोविंद सिंह, हरीश गिरी, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद