फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गुना रॉयल्टी काटने से भड़के ठेकेदार

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र ठेकेदारों ने निर्माण कार्यों में पांच गुना रायल्टी काटने का विरोध किया है। उन्होंने अन्य समस्याएं भी उठाई हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट की अध्यक्षता, महामंत्री संजय सिंह नेगी के संचालन में लोनिवि गेस्टहाउस में हुई बैठक में ठेकेदारों ने शासन के निर्देश पर ठेकेदारों से पांच गुना अधिक रॉयल्टी काटने पर रोष प्रकट किया। कहा कि इस आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए। कहा कि जिला खनिज न्यास फाउंडेशन रॉयल्टी की 25 प्रतिशत रकम बिलों से काट रहा है। इसका ठेकेदार एसोसिएशन विरोध करता है।
संगठन ने लोनिवि के एसई का कार्यालय पहले की भांति बागेश्वर में स्थापित करने की मांग की है। कहा है कि बागेश्वर से कार्यालय हटाकर अल्मोड़ा से संबद्ध कर दिया गया, जो जिले के साथ अन्याय है। कहा कि आपदा मद के कार्यों का भुगतान लंबे समय तक नहीं किया जा रहा है। इन कार्यों का भुगतान अविलंब होना चाहिए। बैठक में भूपाल सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, लाल सिंह, दीवान, नवीन परिहार, नवीन सिंह, भुवन लोहनी, पंकज रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें