बागेश्वर के कफलीकमेड़ा में सड़क की बदहाली के विरोध में उपवास पर बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। काफली कमेड़ा के लोगों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली के विरोध में उपवास शुरू कर दिया है।
गांव के लोगों ने कहा है कि सड़क वाहन चलने लायक नहीं है। कई बार मामला प्रशासन, संबंधित विभाग के सामने उठा दिया है, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है। इन लोगों ने सड़क पर सुरक्षा दीवारों के निर्माण के साथ ही कंक्रीट करने की मांग उठाई है। कहा है कि सड़क कि दशा नहीं सुधारी गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। पहले दिन उपवास पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चामू सिंह देवली, बलवंत देवली, मोहन सिंह देवली, दुर्गा सिंह देवली, भवगत सिंह देवली बैठे।