फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइशखेत में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का विरोध

विज्ञापन
बागेश्वर नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नवरात्र और दशहरे के दौरान नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का विरोध तेज हो गया है। आक्रोशित व्यापारियों ने नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जबरन बाहरी लोगों को दुकान दिए जाने पर दुर्गा-देवी पूजा समिति और रामलीला कमेटी के साथ लेकर सभी आयोजन स्थगित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बागनाथ मंदिर परिसर में बैठक की, जिसके बाद पालिका कार्यालय में जाकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने कहा कि नवरात्र के मौके पर नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव के साथ रामलीला का मंचन किया जाता है।
आयोजनों से नगर के व्यापारियों को भी लाभ मिलता है, लेकिन नगरपालिका व्यापारियों को इस लाभ से वंचित रखने का काम कर रही है। कहा कि बाहरी व्यापारियों को नुमाइशखेत मैदान में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहां पर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, इंदु चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन लाल साह, उमेश साह, दीपक जोशी, महिपाल भरड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें