फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूलों में एबीवीपी के सदस्यता अभियान का विरोध

Sat, 18 May 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में सीईओ को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सीईओ ने विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन



बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का विरोध किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या के नेतृत्व में सीईओ गजेंद्र सिंह सौन को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि एबीवीपी जिले के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में सदस्यता अभियान चला रहा है। कहा है कि विद्यालयों की अपनी मर्यादा होती है। विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर स्वतंत्र रूप से किसी भी विचारधारा को चुनने में सक्षम बनते हैं लेकिन विद्यालयों में एबीवीपी 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को लगातार सदस्यता दिला रहा है। कहा है कि सदस्यता अभियान पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीईओ जीएस सौन ने कहा है कि यह मामला बृहस्पतिवार की शाम को संज्ञान में आया था। शुक्रवार को ही उन्होंने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालयों में 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालयों में इस प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। जिन विद्यालयों में ऐसी गतिविधि हुई हैं। उनसे स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें