फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टैक्सी स्टैंड से मीट मार्केट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विराट बजरंग दल के सदस्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भागीरथी नाले के ऊपर और कांडा टैक्सी स्टैंड के समीप बने मीट बाजार को अन्यत्र स्थापित करने की मांग उठने लगी है। विराट बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीट बाजार को हटाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द मांग पूरी नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विराट बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार दीपिका आर्या को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाजार का गंदा पानी रिसकर सीधे भागीरथी में जाता है और आगे जाकर सरयू नदी को दूषित करता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द बाजार को हटाया नहीं गया तो वे धरना देंगे। वहां पर प्रकाश जोशी, नवीन सिंह खोलिया, सूरज सिंह स्यूनरी, दीपक रमोला, मोहित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें