फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मांस विक्रेताओं को लाइसेंस देने की मांग

Wed, 30 Apr 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मीट व्यवसायी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल ने डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन, शीघ्र कार्यवाही पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने मांस विक्रेताओं को लाइसेंस देने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस संबंध में डीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया। मंगलवार को व्यापारी अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ने कहा कि नगर में वर्ष 2018 में परिसीमन वर्तनी के बाद वर्ष 2024 तक बिना लाइसेंस के नगर में मांस की 40 दुकानें चलाई जा रही हैं। इसके बाद व्यापारियों ने पूर्व में पांच दिनों तक आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद समझाैता हुआ था कि जितनी भी मांस की दुकानें खुली हैं। वह लाइसेंस के लिए आवेदन करें और उन्हें लाइसेंस दिए जाएगा। इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक लाइसेंस नहीं दिया गया है। व्यापारियों ने शीघ्र लाइसेंस नहीं देने पर डीएम कार्यालय में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। वहां पर राजा भारती, राजू वर्मा, विनोद सिंह, तारा चंद, कमल किशोर, सुनील कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें