बागेश्वर में तहसील कर्मचारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ही विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। तहसील कार्यालय में सीएम के नाम दिए ज्ञापन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों को कंबल, छतरी आदि सामग्री बांट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक श्रमिक बैरंग लौटाए जा रहे हैं। वहां पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, रमेश चंद्र, रणजीत कुमार, गौरव पाठक, राजा पांडे, संदीप पंत आदि थे।