फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो पॉवर कंपनी की टनल की मरम्मत को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
कपकोट में बिजली परियोजना के पॉवर हाउस परिसर में धरना देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के टनल की मरम्मत की मांग के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष हयात सिंह बड़ती, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में परियोजना प्रभावितों ने पॉवर हाउस परिसर में धरना दिया। कहा कि टनल के ऊपर जमीन दरकने से इलाके को खतरा पैदा हो गया है। कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। दोपहर में तहसीलदार पूजा शर्मा, कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, परियोजना के प्रबंधक कमलेश जोशी धरनास्थल पर पहुंचे। आंदोलित लोगों को बताया कि मंगलवार को कंपनी के आला अधिकारियों को तहसील कार्यालय में बुलाया गया है। एसडीएम की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन से ग्रामीणों की वार्ता कराई जाएगी। संघर्ष समिति ने मंगलवार को कंपनी के पॉवर हाउस में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। प्रशासन की पहल को देखते हुए तालाबंदी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें