फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दफौट रोड किनारे नगर का कूड़ा डालने के विरोध में उतरे लोग, धरना शुरू

विज्ञापन
बागेश्वर के दफौट रोड पर कूड़ा फेंकने के विरोध में धरना देते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के लोग बागेश्वर-दफौट रोड पर पुलिस लाइन के समीप नगर का कूड़ा डालने के विरोध में उतर गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने नगरपालिका के कूड़ा वाहनों को कूड़ा नहीं डालने दिया। सड़क किनारे कूड़ा डालने के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कूड़ा निस्तारण का विरोध होने से नगरपालिका के साथ ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह दफौट घाटी युवा संघर्ष समिति के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग दफौट रोड में पुलिस लाइन के समीप एकत्र हो गए। लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कूड़ा डालने पहुंचे नगरपालिका के वाहनों को वापस लौटा दिया। अस्थायी डंपिंग जोन के समीप तंबू गाढ़कर धरने पर बैठ गए।
दफौट सड़क पर कूड़ा निस्तारण से नाराज लोगों का कहना था कि नगर से प्रतिदिन निकलने वाला करीब आठ टन कूड़ा पुुलिस लाइन के समीप सड़क के किनारे डाल दिया जा रहा है। इससे सड़क पर हर समय गंदगी पसरी रहती है। वातावरण दूषित हो रहा है। बारिश के दौरान कूड़ा बहकर सरयू नदी तक पहुंच जाता है। इससे नदी का जल भी दूषित होता है। पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन नगरपालिका और जिला प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। कहा कि डंपिंग जोन हटाने का निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वह लोग रात को भी धरना देंगे।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के विरोध में धरना शुरू होने की सूचना पर एसडीएम हर गिरी, पालिका के ईओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आंदोलित लोगों से वार्ता की। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक कूड़ा डालना बंद नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन कुमार, आनंद तिवाड़ी, मदन राम, कुंदन सिंह कन्वाल, संतोष दफौटी, उमेश दफौटी, गणेश रावत, रणजीत दफौटी, सुंदर सिंह, हयात राम, रमेश चंद्र चंदोला, रणजीत जनौटी समेत तमाम लोग बैठे। कूड़ा डंप करने का विरोध जारी रहा तो नगरपालिका दिक्कत में आ सकती है।
कोट
कूड़ा निस्तारण का विरोध कर रहे लोगों से वार्ता हुई है। कूड़ा सड़क से दूर डालने पर सहमति बनी है। इसके लिए जेसीबी से रास्ता बनाया जाएगा। जिले के पगना में ट्रचिंग ग्राउंड के लिए जमीन चयनित की गई है। सितंबर माह में डीपीआर शासन को भेजी गई है। शासन से डीपीआर को स्वीकृति नहीं मिली है। बजट मिलते ही ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण किया जाएगा। दफौट क्षेत्र के लोगों की दिक्कत दूर हो जाएगी।
- सतीश कुमार, ईओ नगर पालिका बागेश्वर

बागेश्वर के दफौट रोड में नगरपालिका के वाहन को कूड़ा डालने से रोकते दफौट क्षेत्र के लोग। संवाद- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें