कपकोट में एसडीएम को ज्ञापन देते डिग्री कॉलेज के छात्र। संवाद
- फोटो : Samvad
कपकोट (बागेश्वर)। डिग्री कॉलेज कपकोट के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की भूमि पर अन्य संस्थाओं की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है। छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश कोरंगा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एसडीएम को बताया कि महाविद्यालय की भूमि पर कई वर्षों से अतिक्रमण किया जा रहा है। सरकार से कॉलेज को 2.04 हेक्टेयर जमीन मिली थी। वर्तमान में यहां पर कॉलेज का भवन बना है, बावजूद इसको कुछ संस्थान कब्जे में लेने में लगे हैं। वहां पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव सिंह, उपाध्यक्ष कविता, सचिव योगेश सिंह, संयुक्त सचिव गायत्री, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह टाकुली आदि मौजूद रहे। संवाद