बागेश्वर के जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर बाहर से दवा मंगाने और निजी लैब से जांच करवाने के आरोप लग रहे हैं। मेहनरबूंगा के लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में बाहरी जांच और दवा मंगवाने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। सीएमएस को ज्ञापन देकर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन देव के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देव ने बताया कि चिकित्सक अधिकतर दवाएं बाहर से मंगा रहे हैं और सभी महंगी जांच बाहर से करवाई जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जिला अस्पताल की इन अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और सभी जांच भी की जा रही हैं।