फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू नदी किनारे बन रहे शौचालय का विरोध हुआ तेज

विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू नदी किनारे बन रहे शौचालय का विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम से जल्द मामले का संज्ञान लेने और शौचालय का निर्माण अन्यत्र कराने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप के नगर अध्यक्ष नवीन रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शौचालय बनाने के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरयू नदी के पावन जल से लोग स्नान करते हैं। मंदिरों में जल से अभिषेक किया जाता है। नगरपालिका की ओर से धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर नदी किनारे शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। नगर अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि एक तरफ रोजाना सायंकालीन सरयू आरती की जाती है। दूसरी ओर बागनाथ मंदिर के ठीक सामने और वेणीमाधव मंदिर के नीचे शौचालय का निर्माण कराकर नमामि गंगे अभियान के तहत हो रही नदियों की सफाई कार्यक्रम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इधर, डीएम अनुराधा पाल ने शौचालय का निरीक्षण कर जांच करने की बात कही है। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी, कुंदन टंगड़िया, कुणाल ड्याराकोटी, करन कठायत, राहुल सिंह, तनिष्क देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें