कलक्ट्रेट परिसर में सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरना देते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में तैनात संविदा कर्मचारियों को 31 मार्च को सेवा से हटा दिया था। नाराज कर्मचारी एक अप्रैल से आंदोलन पर हैं। संगठन के कुछ सदस्य देहरादून में चल रहे प्रदेश स्तरीय धरने में शामिल हैं। बाकी सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर डटे हैं। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि महामारी के दौर में जोखिम उठाकर काम करने के बावजूद उन्हें सेवा से हटा दिया गया है। कहा कि सरकार जब तक उन्हें सेवा विस्तार देने या समायोजित करने का निर्णय नहीं लेगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दीपा देवी, यशोदा देवी, सुरेश पांडेय, कमल प्रसाद आदि मौजूद रहे।