फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मुआवजा नहीं मिलने से नाराजगी, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कांडा में खनन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बालकृष्ण और ग्रामीण। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक हफ्ते के करार के बाद भी खनन से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर बखेत के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के तीन दिन के भीतर न्याय दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में बखेत के ग्रामीणों ने प्रशासन और खान संचालक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि खनन से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सात जनवरी से कांडा तहसील प्रांगण में दो दिन का अनशन किया गया था। प्रशासन और खान संचालक की ओर से एक सप्ताह में निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की गई थी लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं की है। वहां पर प्रमोद राम, विनोद प्रसाद, आनंद राम, दीवान राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें