फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद करो

विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी में प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान पर भराड़ी टैक्सी यूनियन ने रोष जताया है। वाहन चालकों ने चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उत्पीड़न बंद न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष केवलानंद जोशी के नेतृत्व में वाहन चालकों ने टैक्सी स्टैंड के पास प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेेबाजी की। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वाहन चालक लोन पर वाहन लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पूरे दिन की मेहनत के बाद किसी तरह से रोजमर्रा के खर्च लायक कमाई होती है, इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
कहा कि एक ही रूट पर कई बार चेकिंग की जा रही है। डिजिटलीकरण के दौर में भी वाहन कागजातों की हार्ड कॉपी मांगी जा रही है। सरकारी एप पर मान्य सबूत दिखाने के बावजूद चालान किया जा रहा है। पुलिस सड़क किनारे खड़े निजी वाहनों पर तो कार्रवाई नहीं करती लेकिन नियमों का पालन करने के बावजूद टैक्सी चालकों को परेेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागेश्वर टैक्सी स्टैंड में भी उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन से नियमों का पालन करने वालों को जबरन परेशान न करने की मांग की। इस मौके पर नंदन सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह, प्रेम तिरुवा, ललित तिरुवा, बाला दत्त, दीप चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें