फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़ गंगा को दूषित होने से बचाएगी सुरक्षा दीवार

Fri, 29 Mar 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट के पास पड़े कूड़े को गरुड़ गंगा में जाने से रोकने के लिए नगर पंचायत की ओर से सुरक्षा दीवार का निर्माण हो रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन नहीं होने पर नगर पंचायत नगर क्षेत्र का कूड़ा गोलू मार्केट के पास डंप कर रही है। नदी में कूड़ा न गिरे इसके लिए नगर पंचायत आठ लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रही है। नगर पंचायत के ईओ आरके जोशी ने बताया कि एक सुरक्षा दीवार और टिन की छत का निर्माण किया जा रहा है। नगर पंचायत कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन भी देख रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें