फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद वर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जिले में वन भूमि हस्तांतरण के 149 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 144 को ऑनलाइन किया गया है। 76 प्रस्तावों पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 17 प्रस्ताव नोडल स्तर पर लंबित हैं। 36 पर कार्यवाही गतिमान हैं। जिले में लैंड बैंक बना दिया गया है। इस मौके पर डीएफओ बीएस शाही, कांडा के एसडीएम योगेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, लोनिवि के ईई केके तिलारा, संजय पांडे, पीएमजीएसवाई के ईई राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई रमेश चंद्रा, पेयजल निगम के ईई सीपीएस गंगवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें