बागेश्वर। जन कल्याण समिति ने रिखाड़ी, कपकोट, हरकोट, खाती, झूनी, असों में नुक्कड़ नाटकों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रदेश सरकार की मुफ्त गैस सिलिंडर, मानस मंदिर माला योजना, स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। सांस्कृतिक दल में शिवानी, कोमल, चांदनी, अंजलि, सुमित, परवेंद्र, देवेंद्र, प्रवीण आदि थे। संवाद