बागेश्वर। कपकोट और भराड़ी में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर पंचायत की ओर से आयोजित मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तरायणी मेले का मुख्य मंच मां बाराही मंदिर में बनाया जाएगा। भराड़ी टैक्सी स्टैंड में मेले का मुख्य बाजार बनाया जाएगा। मेले में हिमालयन डॉग्स की दुकानें, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने बताया कि मेले के दौरान पुल बाजार से भराड़ी बाजार तक स्कूटी मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। चार दिवसीय मेले में भराड़ी बाजार में वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्लान जल्द जारी किया जाएगा।