फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की होनहार क्रिकेटर प्रेमा का उत्तराखंड रणजी टीम में चयन

विज्ञापन
क्रिकेटर प्रेमा रावत। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर की महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत का उत्तराखंड के रणजी टीम में चयन हुआ है। प्रेमा महिला 15 सदस्यीय सीनियर महिला टीम में बतौर ऑलराउंडर चुनी गई हैं। 19 सितंबर को वह टीम के साथ जुड़ेंगी। जिसके बाद टीम टी-20 टूर्नामेंट खेलने मुंबई रवाना होंगी।
विज्ञापन

प्रेमा मूल रूप से बागेश्वर जिले के सुमटी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार बरेली में रहता है। उनके पिता केदार सिंह रावत एयर फोर्स में हैं। माता बसंती देवी गृहिणी हैं। प्रेमा ने शुरुआती शिक्षा गांव से हासिल की थी। बाद में उनका परिवार बरेली चला गया। क्रिकेट के प्रति रुचि प्रेमा मैं बचपन से थी। वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थी। उसके भाई हेमंत सिंह रावत और विमल रावत उन्हें क्रिकेट का अभ्यास कराते थे। धीरे-धीरे प्रेमा का जोश जुनून में बदल गया और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने उत्तराखंड की क्रिकेट महिला टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया।
प्रेमा ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने चयन ट्रायल में भाग लिया था। विगत 14 से 16 सितंबर तक सलेक्शन मैच कराए गए थे। जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और राज्य की टीम में चुनी गई। बता दें कि प्रेमा दाएं हाथ की स्पिन बॉलर और मध्यक्रम के बल्लेबाज है। प्रेमा के उत्तराखंड की टीम में चयनित होने पर बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे, सचिव रमेश दानू, हरीश रावल और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें