फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंखे के कुंडे से लटका मिला पीआरडी जवान

विज्ञापन
चंचल प्रसाद। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के थाला गांव में एक पीआरडी जवान पंखे के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

थाला गांव निवासी चंचल प्रसाद (35) पुत्र स्व. प्रताप राम घर के दोमंजिले की छत पर पंखा लटकाने के लिए लगे कुंडे पर लटके मिले। मामले की सूचना परिजनों ने कांडा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतारा। एसओ मनवर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। नशे का भी आदी था। उनकी पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें