फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को दिया जाए 300 दिन का रोजगार

विज्ञापन
बागेश्वर में विधायक सुरेश गढ़िया को ज्ञापन सौंपते पीआरडी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पीआरडी जवानों ने कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया को ज्ञापन देकर 300 दिन का रोजगार दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

जवानों ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पीआरडी जवान वर्ष 2000 से विभिन्न विभागों, पुलिस थाना, चौकियों, स्कूलों में ड्यूटी कर रहे हैं। वे लोग लंबे समय से वर्ष में 300 दिन रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन वर्दी और बरसाती तक उन लोगों को नहीं दी जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, जगदीश लाल, जगदीश प्रसाद, प्रेम लस्पाल, नरेश कुमार, सीता, बलवंत भोटिया, लक्ष्मण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें