फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत हासिल करने के बाद विधायकों ने लिया भगवान का आशीर्वाद

विज्ञापन
कपकोट के पोथिंग भगवती मंदिर में पूजा करते विधायक सुरेश गढ़िया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जिले के दोनों विधायकों ने मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। बागेश्वर विधानसभा के विधायक चंदन राम दास ने बागनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने पोथिंग गांव के भगवती मंदिर में जाकर हवन-यज्ञ के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों का समर्थन के लिए आभार भी जताया। विधायक चंदन राम दास मंदिर दर्शन के बाद वह गरुड़ को रवाना हुए। गरुड़ में रोड शो के माध्यम से उन्होंने चौथी बार वोट करने के लिए जनता का आभार जताया। कपकोट के विधायक शुक्रवार की सुबह पोथिंग पहुंचे तो लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया। पोथिंग में जनता का आभार जताने के बाद वे कपकोट पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें