फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रसाद और मानसखंड मंदिर माला परियोजना से आस

Wed, 27 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रसाद योजना और मानसखंड मंदिर माला परियोजना में प्रस्तावित कार्यों से बागेश्वर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागनाथ और बैजनाथ धाम का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में प्रसाद योजना के तहत बागेश्वर के बागनाथ धाम का चयन किया है। इसके लिए 49 करोड़ रुपये मंजूर हैं। भारत सरकार की टीम ने इस वर्ष की शुरूआत में बागनाथ धाम में होने वाले कार्यों का सर्वे किया है। योजना के तहत बागनाथ धाम के साथ ही सरयू घाटों का सौंदर्यीकरण होना है। नुमाइशखेत से विकास भवन जाने वाली सड़क के साथ ही सरयू और गोमती नदी पर बने मोटर पुलों में प्रकाश व्यवस्था की जानी है।
प्रदेश सरकार की मानसखंड मंदिर माला परियोजना के तहत बागनाथ और गरुड़ के बैजनाथ धाम का चयन किया गया है। दोनों मंदिरों का सर्वे हो चुका है। योजना के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि की जानी है।
विज्ञापन


डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि प्रसाद योजना के तहत बागनाथ मंदिर के साथ ही सरयू घाट का सौंदर्यीकरण होना है। इसके लिए सर्वे हो गया है। मानसखंड मंदिर माला परियोजना में बागनाथ और बैजनाथ धाम चयनित हैं। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें