फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पोथिंग गांव की बिजली चार दिन से गुल, दस गांवों में रात भर बाधित रही आपूर्ति

Tue, 29 Jul 2025 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

पोथिंग गांव में चार दिन से बिजली गुल होने से करीब 2500 की आबादी को दिक्कत उठानी पड़ रही है। सरयू घाटी के दस गांवों में रात भर बिजली गुल रहने से 5000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बिजली गुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपकोट तहसील क्षेत्र में मानसूनी बारिश के दौरान बिजली की लाइनों को नुकसान हो रहा है। आए दिन क्षेत्र के गांवों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पोथिंग गांव में चार दिन से बिजली गुल होने से करीब 2500 की आबादी को दिक्कत उठानी पड़ रही है। सरयू घाटी के दस गांवों में रात भर बिजली गुल रहने से 5000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।

पोथिंग गांव में बीते शुक्रवार से बिजली गुल है। लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। आटा चक्की आदि कुटीर उद्योगों का संचालन भी बाधित है। ग्रामीण दीपक सिंह, कमलेश सिंह, रमेश सिंह, हिमांशु जोशी आदि ने बताया कि रात को हिंसक जानवरों के आबादी में घुसने का खतरा बढ़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। मोबाइल बंद होने से लोग अधिक परेशान हैं। रविवार रात सरयू घाटी के दुलम, बांसे, सुडिंग समेत दस गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह भी देर तक बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कत हुई।

एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि पोथिंग में भूस्खलन के कारण सड़क बंद है। मलबे की चपेट में आकर पोल और तार भी टूट गए हैं। लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सरयू घाटी के कुछ गांवों में शामा फीडर से लाइट जोड़ी है। लाइन में फॉल्ट आने से दिक्कत थी जिसे दूर कर बिजली बहाल करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें